ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

धौलपुर में 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

धौलपुर में 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
धौलपुर में 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप — अपराध | City News 24

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर शहर की बजरंग कॉलोनी के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक मुकेश पुत्र रामेश्वर का शव घर के ऊपर बने कमरे के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। युवक के सिर में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सुबह करीब 5 बजे रामलखन नामक व्यक्ति अपने छह अन्य साथियों के साथ घर में घुसा और ऊपर कमरे में सो रहे मुकेश के सिर में गोली मार दी। परिजनों ने इस मामले में कुल सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

फोन पर बातचीत को लेकर चल रहा था विवाद

शिकायत के अनुसार, रामलखन पहले मुकेश के घर में किराए पर रहता था। उसे शक था कि मुकेश उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत करता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पत्नी से भी चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मुकेश का अपनी पत्नी कमलेश से विवाद चल रहा था। पत्नी पिछले करीब चार महीने से उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद स्थित अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गहने बेचने को लेकर विवाद था।

मुकेश का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, मुकेश के खिलाफ पहले बजरी तस्करी का मामला दर्ज था। वहीं, 15 अक्टूबर को उसे एक बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया था। त्योहारों से कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।

हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के अनुसार, युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें