ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

जयपुर 2018 की हत्या का बदला 2026 में गोली मारकर लिया, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर 2018 की हत्या का बदला 2026 में गोली मारकर लिया, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
जयपुर 2018 की हत्या का बदला 2026 में गोली मारकर लिया, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार — अपराध | City News 24

ब्रेकिंग न्यूज़ | CITY NEWS 24

जयपुर: करणी विहार थाना पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह वारदात वर्ष 2018 में हुई हत्या की पुरानी रंजिश का परिणाम थी।

पुलिस के मुताबिक महेंद्र गुर्जर की हत्या के मामले में सजा काट रहे गंगासहाय कुमावत की 12 अगस्त 2026 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंगासहाय आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था और सांगानेर खुली जेल में बंद था।

12 अगस्त को अमावस्या के चलते वह पैरोल/छुट्टी पर घर आया था। शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल से सांगानेर खुली जेल लौटते समय मिश्रा मार्केट, जानकी विहार कॉलोनी के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे रोका और सिर में गोली मार दी।

गोली लगने से गंगासहाय सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे SMS अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे वर्ष 2018 की हत्या की पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

CITY NEWS 24 | जयपुर #BreakingNews #JaipurNews #KarniVihar #CrimeNews #RajasthanNews #CityNews24

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें