लखनऊ में गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन कार्यक्रम उत्साह और साहित्यिक माहौल के बीच आयोजित किया गया। महोत्सव में पुस्तक प्रेमियों, साहित्यकारों, लेखकों और पाठकों की भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान पुस्तकों और साहित्य के महत्व पर चर्चा की गई। आयोजन का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत और पुस्तकों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना बताया गया।
महोत्सव में विभिन्न विषयों से जुड़ी पुस्तकों के साथ साहित्यिक गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में ज्ञान, विचार और साहित्य की संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 में आने वाले पुस्तक प्रेमियों के लिए विभिन्न प्रकार की किताबें और साहित्यिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

फार्म छह के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र,पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष कैंप लगाने के निर्देश

अधिवक्ता हित,सम्मान और संगठन की एकजुटता प्राथमिकता - शैलेंद्र अग्निहोत्री








