ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर पहुंचे रायबरेली

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर पहुंचे रायबरेली
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर पहुंचे रायबरेली — राजनीति | City News 24

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर सोमवार को रायबरेली पहुंचे. यहां उन्होंने झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और ओबीसी अगर कोई बयान देते हैं, तो उसको पलटवार के लिए तैयार रहना पड़ता है. लोकतंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है. लोकतंत्र में सभी को अधिकार है. उन्होंने कहा के सामाजिक न्याय पर आज जो भाषा शैली बदली है, तमाम वीडियो इधर-उधर के चला रहे हैं. जनता वैसे ही सबको जवाब देगी. उन्होंने कहा कि अभी होर्डिंग जो लगे थे उसमें सावधान रहना चाहिए. भाजपा यदि ऐसे हार्डिंग लगा रही है, तो नजर रखनी चाहिए. भाजपा को यदि विपक्ष हराना चाहता है, तो आजाद समाज पार्टी के बिना यह संभव नहीं है. सांसद चंद्रशेखर ने कहा, अभी एमएलसी चुनाव का रिजल्ट आने वाला है, उसमें विपक्ष और सरकार में कितना अंतर है और हारने के लिए कौन महत्वपूर्ण है यह सामने आएगा. नीले पटके वाले लोग ही इसके लिए काम करेंगे. लोकसभा में जो उन्होंने काम किया वह विधानसभा में भी यही काम करेंगे. इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी जिधर भी रहेगी उसके नौजवान संघर्षशील कार्यकर्ता व माताओं बहनों का हमें आशीर्वाद मिलेगा. स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर सांसद चंद्रशेखर ने कहा, यह वह लोग हैं जो गठबंधन के नाम पर गले लगकर पीठ में छुरा घोंपने का काम करते हैं. मायावती के आकाश आनंद के बाहर करने की सवाल पर कहा कि किसी भी पार्टी में आना-जाना लगा रहता है. चुनाव नजदीक आते ही लोग इधर उधर होते हैं. पार्टी का बेस उसका कार्यकर्ता होता है. उनकी पार्टी का कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों पर संघर्ष कर रहा है.

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें