ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

हरदोई जनगणना 2027 की तैयारी तेज एसडीएम ने नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

हरदोई जनगणना 2027 की तैयारी तेज एसडीएम ने नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
हरदोई जनगणना 2027 की तैयारी तेज एसडीएम ने नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील — प्रशासन | City News 24

हरदोई शाहाबाद जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को तहसील सभागार शाहाबाद में जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत स्वगणना कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आमजन से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के विकास और भविष्य की योजनाओं का मजबूत आधार है। जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़ों के माध्यम से ही सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण और विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने में मदद मिलती है।

कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, तहसीलदार कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार प्रणव पांडेय सहित तहसील एवं विकासखंड के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वगणना प्रक्रिया की उपयोगिता बताते हुए नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वगणना के प्रति जागरूकता और सही जानकारी उपलब्ध कराना इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें