ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

देवास में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 23 केस दर्ज; 1.20 लाख की सामग्री जब्त

देवास में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 23 केस दर्ज; 1.20 लाख की सामग्री जब्त
देवास में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 23 केस दर्ज; 1.20 लाख की सामग्री जब्त — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 26 अक्टूबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश और गश्त के दौरान विभाग ने 23 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में देशी शराब, हाथ भट्टी की कच्ची शराब, महुआ लाहन और बीयर कैन सहित करीब 1.20 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। विभाग ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 23 प्रकरण दर्ज किए।

237 पाव देशी शराब और 97 लीटर कच्ची शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 237 पाव देशी शराब, 97 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, 755 किलोग्राम महुआ लाहन और 31 बीयर कैन जब्त किए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

देवास शहर से लेकर खातेगांव और बागली तक कार्रवाई

आबकारी विभाग ने देवास शहर के अंबेडकर नगर, कालूखेड़ी, नागूखेड़ी, मक्सी रोड और ग्राम सिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। इसके अलावा सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव, नेमावर और टोंकखुर्द सहित जिले के अन्य इलाकों में भी गश्त और जांच की गई।

अवैध शराब के कारोबार पर रहेगी नजर

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रखकर अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है।

Today Bharat Digital News | देवास

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें