बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति

बहराइच 04 अक्टूबर। पिछले दिनों गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता द्वारा विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम पवही में आयोजित विशेष ग्राम सभा बैठक में प्रतिभाग किया गया। विशेष बैठक के दौरान ग्राम पंचायत के विकास एवं बेहतर भविष्य की संभावनााओं पर चर्चा की गई। बैठक के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी श्री धनवंता द्वारा गाँव का पैदल भ्रमण कर पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, आर.आर.सी. केन्द्र, सामुदायिक शौचालय आदि का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि 05 दिन से गाँव में बिजली नहीं आ रही है और पूरा गाँव अंधेरे में डूबा हुआ है। इस स्थिति का संज्ञान लेने हुए श्री धनवंता द्वारा तत्काल अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि तत्काल टीम लगाकर गाँव की विद्युत व्यवस्था को बहाल किया जाए। जिसके क्रम में विद्युत विभाग द्वारा तत्काल विशेष टीम लगाकर 24 घण्टे के अंदर गाँव की विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई। ज्ञातव्य हो कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिकारियों के माध्यम से विद्युत विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य की गहन मॉनिटरिंग भी करायी जा रही थी। मुख्य विकास अधिकारी की इस संवेदनशीलता एवं तत्परता की चर्चा व सराहना समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।

बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी

बहराइच: पयागपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं








