अपराध1 मिनट पढ़ें
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 25 लीटर शराब बरामद

रायबरेली में 30 सितम्बर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद रायबरेली में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 कुलदीप सिंह ने हमराहियों के साथ थाना ऊंचाहार के ग्राम गुलरिया तथा थाना सलोन के ग्राम रसूलपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत किए गए। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संबंधित ख़बरें










