अपराध1 मिनट पढ़ें
अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की दबिश, 25 लीटर शराब बरामद

रायबरेली में 26 अक्टूबर 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य ने टीम के साथ तहसील महराजगंज के थाना शिवगढ़ अंतर्गत ग्राम इंदुखेड़ा एवं तौली में अवैध कच्ची शराब के निर्माण के अड्डों और संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 50 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित ख़बरें









