ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध3 मिनट पढ़ें

चंदाना में अवैध शराब कारोबार का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल गिरफ्तार

चंदाना में अवैध शराब कारोबार का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल गिरफ्तार
चंदाना में अवैध शराब कारोबार का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल गिरफ्तार — अपराध | City News 24

10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 7.25 लाख रुपये का मश्रुका जब्त; शराब नेटवर्क से जुड़े लोगों पर शिकंजा

देवास। जिले के ग्राम चंदाना में अवैध शराब कारोबार के मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार से जुड़े कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54 लीटर देशी शराब, एक वरना कार, 10 मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद सहित करीब 7 लाख 25 हजार रुपये का मश्रुका जब्त किया गया है।

दो मौतों के बाद जांच में सामने आया अवैध शराब का मामला

पुलिस के मुताबिक, 15 और 18 अक्टूबर 2026 को ग्राम चंदाना में दो व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृतकों के परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। इसी दौरान चंदाना निवासी विनोद जायसवाल द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

नाकाबंदी कर वरना कार से पकड़े आरोपी

26 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विनोद जायसवाल अपने कुछ साथियों के साथ कहीं जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की। इसी दौरान प्रताप नगर-अंबेडकर नगर क्षेत्र में सफेद रंग की वरना कार क्रमांक MP09CF3645 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

कार की तलाशी लेने पर डिक्की से देशी शराब की छह पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 768/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आए कई नाम

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सत्येन्द्र ओझा, नितिन सोलंकी, चन्द्रशेखर बैरागी, राज, जुगल, राजेन्द्र निनामा और विशाल चौहान सहित अन्य लोगों के साथ अवैध शराब कारोबार से जुड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. विनोद जायसवाल — निवासी चंदाना।
  2. अजय उर्फ अज्जू राठौर — निवासी पुवाड़ादाई, जिला इंदौर।
  3. नितिन सोलंकी — वाइन शॉप मैनेजर, भाड़ा पिपल्या; निवासी न्यू गौरी नगर, इंदौर।
  4. चन्द्रशेखर बैरागी — वाइन शॉप मैनेजर, क्षिप्रा।
  5. सत्येन्द्र ओझा — सेल्समैन, वाइन शॉप अरबिंदो, इंदौर।
  6. राजदेव पटेल — सेल्समैन, वाइन शॉप क्षिप्रा।
  7. जुगल सिंह।
  8. राजेन्द्र निनामा।
  9. विशाल चौहान — निवासी इल्यासखेड़ी, थाना पीपलरावां।
  10. रामेश्वर सोनगरा — निवासी गदईशा पिपल्या।

पुलिस की आगे की जांच जारी

देवास पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

अब नजर इस बात पर है कि जांच में अवैध शराब की आपूर्ति और बिक्री से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें