ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
4 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार — अपराध | City News 24

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फखरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध गांजे की तस्करी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक फखरपुर श्री रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 04 अक्टूबर 2026 को कदियापुर मोड़ से आगे पुलिया, ग्राम माधवपुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मिथुन वर्मा पुत्र जगराम वर्मा, निवासी वल्दीपुरवा, थाना फखरपुर तथा सत्यम पुत्र सर्वजीत, निवासी भौरी, थाना बौण्डी, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल संख्या UP40BR0121, दो मोबाइल फोन तथा 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इस मामले में थाना फखरपुर में मु0अ0सं0 415/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 जितेश कुमार सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 अंकुर यादव एवं का0 राजेश मौर्या शामिल रहे।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें