प्रशासन1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में हो रही लगातार 3 दिन से बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए जिला अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायबरेली में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी उप-जिलाधिकारियों (SDM) को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए मकान, पशु और फसल नुकसान का तत्काल आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक राहत समय से पहुंचाई जाए। मकान और पशु हानि से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जिले में अतिवृष्टि के कारण जनहानि की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन ने नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है।
संबंधित ख़बरें

विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को रंगोली के रंगों में किया गया साकार
प्रशासन·1

रायबरेली में जिलाधिकारी ने लगातार हो रही बारिश एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थल राजघाट व अन्य स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण
प्रशासन·3

दुकानदार की पिटाई पड़ी पुलिसकर्मियों पर भारी, पांच निलंबित
प्रशासन·2







