मीटर बदलने और नेट-मीटरिंग फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत, 3 आरोपी गिरफ्तार

बांदीकुई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता व लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ACB के अनुसार, परिवादी से सोलर प्लांट के मीटर बदलने (MCO) और नेट-मीटरिंग की पत्रावली आगे बढ़ाने के नाम पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। कार्रवाई के दौरान 5,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए तीनों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी— 🔴 धर्मराज गुर्जर — सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), बांदीकुई रेलवे जंक्शन 🔴 छोटेलाल सैनी — सहायक अभियंता (AEN), जयपुर डिस्कॉम, बांदीकुई 🔴 धर्मेन्द्र सैनी — प्रथम लाइनमैन, जयपुर डिस्कॉम, बांदीकुई
बताया गया है कि लेन-देन रेलवे जंक्शन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मराज गुर्जर के कार्यालय में हुआ। ACB के अनुसार, 10,000 रुपये में से 5,000 रुपये लिफाफे में रखकर डिस्कॉम कर्मचारियों को दिए गए, जिसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई की। शेष 5,000 रुपये परिवादी को वापस कर दिए गए थे।
ACB चौकी दौसा की टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में आगे की जांच जारी है।










