अपराध1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 300 किलोग्राम लहन नष्ट

रायबरेली में 26 नवम्बर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराहियों के साथ सदर तहसील के थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत ग्राम बरौआ एवं किलौली में कच्ची शराब बनाने के अड्डों तथा संदिग्ध घरों पर दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।
संबंधित ख़बरें









