ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
25 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

हरदोई खेत में खून से लतपत मिला शव सिर पर रखा था बांका जांच में जुटी पुलिस

हरदोई खेत में खून से लतपत मिला शव सिर पर रखा था बांका जांच में जुटी पुलिस
हरदोई खेत में खून से लतपत मिला शव सिर पर रखा था बांका जांच में जुटी पुलिस — अपराध | City News 24

हरदोई संडीला में धान की फसल कट चुकी थी, खेत खाली पड़ा था और उसी खेत में खून से लथपथ एक शव मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान और ऊपर रखा बांका... यह नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। हरदोई के सण्डीला में नवीन मंडी के पास नेशनल हाईवे किनारे कोडराहार गांव में हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के देवपाई गांव निवासी सतीश कुमार शुक्ला (पुत्र रामकृष्ण शुक्ला) के रूप में हुई है। सतीश का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शुरुआती आशंका है कि धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सतीश नवीन मंडी के पास रिटायर्ड दरोगा अशोक कुमार तिवारी के सर्विस सेंटर पर गाड़ियों की धुलाई का काम करता था। उसके चचेरे भाई अजय शुक्ला के मुताबिक, सतीश शुक्रवार को काम करने सर्विस सेंटर आया था। पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव कोडराहार निवासी विनोद के कटे हुए धान के खेत में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, सतीश के साथ अकबरपुर मजरा महगवां निवासी मनोज कुमार बाजपेयी और उन्नाव के बेहटा मुजावर निवासी नन्हई भी सर्विस सेंटर पर काम करते थे। बताया गया कि मनोज सुबह से लापता है, जबकि पुलिस नन्हई से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सतीश की हत्या किसने की और इसके पीछे की वजह क्या थी? सतीश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसके परिवार में पत्नी लल्ली और 15 वर्षीय बेटी लाडो हैं। एक तरफ परिवार अपनों को खोने के सदमे में है, तो दूसरी तरफ पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। सीओ सण्डीला श्लोक गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल, हत्या की वजह और कातिलों के नाम पर रहस्य बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है और जल्द वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें