अपराध1 मिनट पढ़ें
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर शराब बरामद

रायबरेली में 08 अक्टूबर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देश के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत आशाराम का पुरवा में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 300 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। इस संबंध में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।
संबंधित ख़बरें

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अपराध·0

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1







