ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
टेक्नोलॉजी2 मिनट पढ़ें

31 अगस्त को होगी ऐतिहासिक शुरुआत, ट्रेन संचालन से पहले डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां

31 अगस्त को होगी ऐतिहासिक शुरुआत, ट्रेन संचालन से पहले डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
31 अगस्त को होगी ऐतिहासिक शुरुआत, ट्रेन संचालन से पहले डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां — टेक्नोलॉजी | City News 24

बहराइच 31 अगस्त। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन रूपईडीहा से 31 अगस्त 2026 को बहराइच से नवनिर्मित, विद्युतीकृत बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन तथा गाड़ी संख्या 14213/14 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन, गाड़ी संख्या 15131/32 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन और गोंडा-बहराइच के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 75109/10 एवं 75111/75112 डेमू ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक के विस्तार कार्य के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद व अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन रुपईडीहा, जनसभा स्थल, हेलीपैड एवं पार्किंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के पूरे परिसर एवं प्लेटफार्म का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, जनसभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इसके साथ ही ट्रेन संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस एवं रेलवे अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारियां प्रत्येक स्तर पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल एवं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आने-जाने वाले लोगों, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मा. मंत्री रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उदघाटन किया जायेगा।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें