भदोही मे धान की क्रॉप कटिंग कर जिलाधिकारी ने परखी फसल की उत्पादकता, 49.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली उपज

भदोही मे धान की क्रॉप कटिंग कर जिलाधिकारी ने परखी फसल की उत्पादकता, 49.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली उपज
ज्ञानपुर (भदोही)। खरीफ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान की फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने तहसील ज्ञानपुर के ग्राम भगवानपुर कला खुर्द में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर धान की फसल की कटाई कराई और उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया।
क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान धान की उत्पादकता 49.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रगतिशील एवं उपस्थित कृषकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही किसानों से संवाद कर खेती-किसानी, फसल की स्थिति और कृषि संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में क्रॉप कटिंग के सभी प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादकता से संबंधित आंकड़ों का सही एवं समयबद्ध संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक उत्पादन का सटीक आकलन हो सके।
इस क्रॉप कटिंग प्रयोग के माध्यम से धान की पैदावार का आकलन करने के साथ ही किसानों को कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया गया।

बदायूं:पचास हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से सटे बर्दिया गांव के नलकूप कक्ष के पास चमकीले लाल रंग का दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप (Oligodon kheriensis) दिखाई दिया।







