हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत

हरदोई: छठ पूजा पर परिवार खुशियां मनाने के लिए नोएडा से प्रयागराज जा रहा था, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे के सांडी क्षेत्र के अंटवा-सिसला गांव के पास किलोमीटर संख्या 317 पर तेज रफ्तार XUV-300 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में प्रयागराज के नीम सराय मुड़ेरा निवासी सौरभ उपाध्याय (35), उनकी पत्नी मेनका (34) और दोनों बच्चे शिवोम (5) व व्योम (3) की मौत हो गई। सौरभ उपाध्याय एक निजी आईटी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट थे।
ग्रामीणों ने यूपीआईडीए की रिस्पांस टीम पर आरोप लगाया कि वे देर से मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का समय पर प्रबंधन नहीं किया। यातायात डायवर्ट करने की कोई व्यवस्था नहीं हुई, जिसके कारण नाराज ग्रामीणों ने बाद में पेट्रोलिंग गाड़ी को पलट दिया और कर्मचारियों को खदेड़ दिया। सीएचसी में भी एंबुलेंस के लिए लगभग एक घंटे इंतजार करना पड़ा। भाजपा जिला मंत्री दीपा विश्वास घायल बच्चे व्योम को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए अपनी गाड़ी लेकर आईं, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं - शैलेन्द्र अग्निहोत्री

श्रावस्ती - सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, श्रावस्ती पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप







