अपराध1 मिनट पढ़ें
60 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हुई निर्मम हत्या

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकी हार मजरे चिचौली गांव में 60 वर्षीय राम लखन की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। वृद्ध की हत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित ख़बरें

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अपराध·0

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1







