ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

फर्रुखाबाद-डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

फर्रुखाबाद-डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
फर्रुखाबाद-डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ — प्रशासन | City News 24

फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन ग्राउंड फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। डीएम ने ध्वजारोहण एवं गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्च-पास्ट सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में फतेहगढ़, फर्रुखाबाद और कायमगंज क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों से करीब 270 छात्र-छात्राएं विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। डीएम ने आयोजन से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों को खिलाड़ियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें