फर्रुखाबाद -बिजली के काटे गए तार सहित 7 शातिर चोर गिरफ्तार कई वाहन व औजार बरामद

फर्रुखाबाद -शमशाबाद थाना पुलिस ने बिजली के काटे गए तार बरामद कर 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। शमशाबाद थाना अध्यक्ष ललित कुमार चौधरी की टीम ने बीती रात ढाई घाट गंगा किनारे शमशान घाट में घेराबंदी करके तार चोर गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर सबलू पुत्र शहीद खान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कटरा रहमत खां थाना कायमगंज, आमिर पुत्र ईद मौहम्मद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मऊ रशीदाबाद थाना कायमगंज, वी0पी0 सिंह उर्फ विमल पुत्र राम सिंह व लाल बहादुर पुत्र राजाराम निवासीगण ग्राम मिलकिया थाना नबावगंज, आसिम पुत्र कैसर खान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बड़ा बाजार मऊरशीदाबाद थाना कायमगंज, तस्लीम पुत्र रजी खान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भूडिया कटरा रहमत खां थाना कायमगंज तथा संजय गंगवार पुत्र अभिलाष चंद्र गंगवार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खेड़ा कुइयां थाना शमसाबाद हाल पता पालीवाल गली बेवर रोड थाना फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी का विवरण एक अशोक लीलैंड लोडर UP76A T5802, एक हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल संख्या UP76A S8467, एक प्लेटिना मोटर साइकिल सं0-UP76AP1203, 9 बंडल बिजली का तार 11/33 केवी, 6 प्लास्टिक के बोरा जिनमें चोरी की हुई मोटी केबल के कटे हुए टुकड़े, एक बोरा जिसमें चोरी किये गये केबिल/तार से निकाली गयी तांबे की पत्तियां करीब 4 किलो, 2 कटर कैचीनुमा, पोल क्लाइंबिंग चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पिपिया में ट्रांसफार्मर का तेल, 6 मोबाइल फोन व 1910 रुपये।
चोरी की घटनाएं 13 अक्टूबर की रात्रि में थाना शमशाबाद के ग्राम अमलैया आशानंद व ग्राम नगला नान के बीच 18 बिजली पोल के तार काटे गए थे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी, उप निरीक्षक योगेश कुमार, उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अरुण यादव, कांस्टेबल सोहित कसाना, लवित कुमार, नितिन कुमार, राहुल कुमार, अंकुश कुमार, विजय कुमार, विकास चौधरी, दिनेश कुमार के अलावा एसओजी व सर्विलांस के प्रभारी आदि कर्मचारी।









