अपराध1 मिनट पढ़ें
भोपाल । देवास पुलिस की कार्रवाई टी आई को कुचलने वाले आईसर चालक का शॉर्ट एनकाउंटर

देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को आईसर वाहन से कुचलने के मामले में आरोपी चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू का पुलिस से शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद थाना बरोठा क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। उल्लेखनीय है कि मामले में दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा अलग-अलग 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
संबंधित ख़बरें









