प्रशासन1 मिनट पढ़ें
हरदोई: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में 81 शिकायतें सुनीं, वेतन रोकने के निर्देश दिए

हरदोई: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जूम के माध्यम से अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की। कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई में उपस्थित रहें और प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विषय
संबंधित ख़बरें









