ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
4 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन3 मिनट पढ़ें

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से पहले दिया अपना संबोधन

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से पहले दिया अपना संबोधन
भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से पहले दिया अपना संबोधन — प्रशासन | City News 24

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में सभी को दीपावली कि बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से हर घर में उजाला और आनंद बना रहे। धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई-दूज ये पांचों दिन सबके लिए मंगलमय हों। दीपावली की खरीदारी में 'लोकल को वोकल' बनाने के मंत्र को हम सब जीवन में उतारें। स्वदेशी उत्पाद खरीदें और हमारे स्थानीय छोटे व्यवसायियों, माटीकला शिल्पियों के जीवन में उजियारा लाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पर्व प्रकृति, पर्वत और गौवंश संरक्षण की भारतीय प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस दिन हर घर गौशाला, हर गांव वृंदावन बन जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा पर वृंदावन ग्रामों के पशुपालकों की प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें प्रथम तीन विजेताओं को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस किसान कल्याण और कृषि विकास पर केंद्रित रहा। भगवान श्रीकृष्ण मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के तहत विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा विरासत से विकास, किसान बाजार, महिला उद्यमिता मंडप, कृषि प्रदर्शनी, लोक गायन, अनुगूंज आदि अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वर्ष 2047 तक इंदौर-उज्जैन-भोपाल क्षेत्र में 20 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लगभग 15 टाउनशिप विकसित की जाएंगी और 30 हजार एकड़ क्षेत्र में नियोजित शहरी विकास होगा। इंदौर फ्यूचर सिटी में 5 हजार एकड़ क्षेत्र में आवास, उद्योग और रोजगार आधारित विकास किया जाएगा। अर्बन चैलेंज फंड अंतर्गत 2,013 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए एमओयू किए गए हैं। इंदौर आर्थिक क्षेत्र-2047 की रिपोर्ट भी जारी की गई। छ: एमओयू से जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और शहरी अधोसंरचना को बढ़ावा मिलेगा। "मध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026" का प्रारूप जारी किया गया। यह प्रारूप "सबका साथ, सबका विकास और सर्वसमावेशी कल्याण" के विजन पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीकॉप्टर की सहायता से बोमा पद्धति पर आधारित वन्यजीव रेस्क्यू का अभियान दक्षिण एशिया में अपनी तरह का पहला अभियान है। अब तक शाजापुर जिले से 1200 से अधिक कृष्णमृगों और नीलगायों का रेस्क्यू हो चुका है। रेस्क्यू किए गए कृष्णमृगों को श्योपुर के जंगलों, गांधी सागर और रानी दुर्गावती रिजर्व फॉरेस्ट सहित निर्धारित वन क्षेत्रों में पहुंचाया गया है। इससे वन्यजीवों के संरक्षण में मदद मिल रही है और किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन के पंजीयन की तिथि 4 नवंबर तक बढ़ाई गई है। उन्होंने किसान भाइयों से अपील है कि जो किसान पंजीयन कराने से रह गए हैं, वे पंजीयन करा लें। इस बार धनतेरस पर जनता के घर-आंगन में सुख-समृद्धि बरसेगी। देश के सभी मंत्री, सांसद और विधायक आगामी 6 नवंबर को अपने पैतृक ग्राम या अपनी पसंद के किसी भी गांव में जाकर उस गांव की स्वामित्व की शत-प्रतिशत रजिस्ट्री खुद सामने रहकर पूर्ण कराएंगे। रजिस्ट्री पूरी होने पर गांव में कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। अब तक प्रदेश में लगभग 15 लाख रजिस्ट्री का कार्य कर लिया गया है। आगामी 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी कर लेने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी डेस्टिनेशन कैबिनेट 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में प्रस्तावित है। इस कैबिनेट का फोकस उद्योग और ऊर्जा पर रहेगा। इससे पहले 3 जनवरी 2024 को शक्ति भवन, जबलपुर, 5 अक्टूबर 2024 को सिंग्रामपुर, दमोह, 24 जनवरी 2025 को महेश्वर, खरगोन, 20 मई 2025 को राजवाड़ा, इंदौर, 3 जून 2025 को राजभवन, पचमढ़ी में, 9 दिसंबर 2025 को खजुराहो, छतरपुर, 2 मार्च 2026 को नागलवाड़ी, बड़वानी और 19 जुलाई 2026 को जगदीशपुर, भोपाल में डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित की जा चुकी हैं।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें