ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

शिवपुरी में मुफ्त राशन से इनकार पर डीलर से गाली-गलौजः लोधी युवा संघ अध्यक्ष पर FIR, धमकी देने के भी आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

शिवपुरी में मुफ्त राशन से इनकार पर डीलर से गाली-गलौजः लोधी युवा संघ अध्यक्ष पर FIR, धमकी देने के भी आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
शिवपुरी में मुफ्त राशन से इनकार पर डीलर से गाली-गलौजः लोधी युवा संघ अध्यक्ष पर FIR, धमकी देने के भी आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में लोधी युवा संघ के जिला अध्यक्ष आजाद लोधी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। राशन डीलर ने फोन पर जातिसूचक गाली देने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

ग्राम सलैया डामरौन निवासी राशन डीलर उदयसिंह जाटव ने पुलिस को शिकायत दी है। उदयसिंह ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब 10:09 बजे वह गांव में राशन बांट रहे थे।

इसी दौरान बैसोरा कला निवासी आजाद लोधी का फोन आया। आजाद ने अपने चार सदस्यों के लिए मुफ्त में एक-एक कट्टा चावल देने को कहा।

उदयसिंह ने बताया कि राशन पात्रता के अनुसार ही दिया जाता है। इसके लिए मशीन पर फिंगरप्रिंट लगाना भी जरूरी है। इस बात पर आजाद लोधी नाराज हो गए। उन्होंने फोन पर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत में धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने इन धाराओं में केस दर्ज किया दिनारा पुलिस ने उदयसिंह की शिकायत पर आजाद लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1) (द), 3(1) (ध) और 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले भी विवाद में रहे हैं आजाद लोधी

आजाद लोधी इससे पहले भी एक मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं। चंदेरी के महोली गांव में वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद हुआ था। प्रतिमा दोबारा स्थापित करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान आजाद लोधी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए थे।

दीपक अहिरवार
दीपक अहिरवार
रिपोर्टर · City News 24
district shivpuri madhya pradesh pin code 473585
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें