गोशालाओं में गोवंश की मौत पर बड़ी कार्रवाई, एनजीओ ब्लैकलिस्टेड और FIR दर्ज, दो सचिव-दो डॉक्टर निलंबित, दो गिरफ्तार

बदायूं। 27 सितंबर को अधिक वर्षा के कारण हाइपोथर्मिया से विकासखंड म्याऊं की गोशाला अभिगांव और सालारपुर की गोशाला ब्यौर में गोवंशों की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की है। जनपद की सभी गोशालाओं की भी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जांच कराई जा रही है।म्याऊं गोशाला की जांच कमेटी की अध्यक्षता सीडीओ गामिनी सिंगला और सालारपुर गोशाला की जांच कमेटी की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं आश्रित शाक्यमुरी ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर म्याऊं और सालारपुर के पशु चिकित्साधिकारियों को तत्काल निलंबित करने तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बदायूं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव, पशुपालन विभाग, लखनऊ को पत्र भेजा गया है।संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को भी निलंबित कर दिया गया है। 27 सितंबर को प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रहे डॉ. अब्दुल रहीम को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि तथा दोनों खंड विकास अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।दोनों गोशालाओं के एनजीओ को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। म्याऊं की अभिगांव गोशाला के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रशासन ने सभी गो-वंश आश्रय स्थलों में निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और बिना सीसीटीवी वाले गोशाला केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

भदोही मे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

भिंड /खुजा में निकले डोल, रामलला ने किया नगर भ्रमणडोल ग्यारस पर भक्तिमय हुआ खुजा, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत








