बहराइच: पशुओं को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए FMD टीकाकरण अभियान शुरू

बहराइच। पशुपालन विभाग की ओर से क्षेत्र में पशुओं को गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका (FMD) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें इस संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंचकर पशुपालकों को FMD बीमारी से बचाव और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक कर रही है। विभाग की ओर से पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण जरूर कराएं और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
विभाग के अनुसार, खुरपका-मुंहपका पशुओं में तेजी से फैलने वाली बीमारी है, इसलिए समय पर टीकाकरण और आवश्यक सावधानियां बेहद महत्वपूर्ण हैं। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पशुओं को टीके लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
पशुपालकों से अपील है कि वे टीकाकरण अभियान में सहयोग करें और अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं।

उन्नाव औरास क्षेत्र के गेरूवा गांव में स्थित ककोर बाबा मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ चर्म रोग से मुक्ति की है

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय के एमसीएच विंग का किया निरीक्षण









