डॉक्टर डीपी गंगवार बने बरेली के नए (IMA) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली शाखा की वार्षिक आम सभा एवं नई कार्यकारिणी का पदस्थापन समारोह रविवार को IMA भवन में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. डीपी गंगवार ने IMA बरेली के सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा में आगे ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों और कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने वित्तीय विवरण रखा। आम सभा में बिल्डिंग कमेटी, ब्लड सेंटर कमेटी, कम्युनिटी सर्विस कमेटी, महिला कल्याण समिति, आयुष्मान कमेटी, बायलाज कमेटी, स्पोर्ट्स कमेटी, कल्चरल कमेटी, न्यू कॉम्प्लेक्स कमेटी, एसओएस कमेटी, टूर कमेटी और बीमा कमेटी समेत विभिन्न समितियों की रिपोर्ट पेश की गई। बैठक में एक अक्टूबर 2025 से 31 जुलाई 2026 तक IMA प्रशासनिक, ब्लड सेंटर, बिल्डिंग कमेटी और स्पोर्ट्स कमेटी के खातों के साथ आंतरिक लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर IMA बरेली की नई डायरेक्टरी, संशोधित बायलाज, ईयर बुक और बीमा का विधिवत विमोचन किया गया। वहीं IMA भवन में पूल रूम का उद्घाटन IMA यूपी के इलेक्ट प्रेसीडेंट डॉ. रविश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में IMA अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, सलाहकार डॉ. आईएस तोमर समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक और IMA सदस्य मौजूद रहे।

भिंड /खुजा में निकले डोल, रामलला ने किया नगर भ्रमणडोल ग्यारस पर भक्तिमय हुआ खुजा, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत

दतिया पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा, दर्जनों चालान कटे








