ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक1 मिनट पढ़ें

गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों एवं बाढ़ चौकियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों एवं बाढ़ चौकियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों एवं बाढ़ चौकियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण — प्राकृतिक | City News 24

जलस्तर एवं बाढ़ से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को सतर्क रहते हुए निरंतर निगरानी के निर्देश* भदोही, 19 अगस्त 2026। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/प्रभारी अधिकारी आपदा शुभांगी शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण दीक्षित द्वारा आज जनपद में गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों छिछुआ, धनतुलसी एवं अन्य स्थापित बाढ़ चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर गंगा नदी के जलस्तर, बाढ़ की संभावित स्थिति तथा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतते हुए बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यक संसाधनों की स्थिति की भी जानकारी ली गई।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें