ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड: पति ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर घर पहुंचकर बहन की हत्या

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड: पति ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर घर पहुंचकर बहन की हत्या
लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड: पति ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर घर पहुंचकर बहन की हत्या — अपराध | City News 24

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। एक बैंककर्मी पति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन को भी गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मानस बाजपेयी के रूप में हुई है। उसकी पत्नी दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत थीं। गुरुवार दोपहर मानस कार से बैंक के पास पहुंचा और फोन करके दिव्या को बाहर बुलाया। दोनों के बीच बातचीत हुई और इसके बाद उसने कथित तौर पर दिव्या को गोली मार दी

। घटना के बाद मानस वहां से फरार होकर अपने घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घर में उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी और इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही ह

ै। एक साल से चल रहा था वि

वादजांच में सामने आया है कि मानस और दिव्या करीब एक साल से अलग रह रहे थे और दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया भी चल रही थी और 21 अगस्त को इस मामले में कोर्ट की तारीख

थी। वारदात से दो दिन पहले भी मानस द्वारा दिव्या की गाड़ी रोकने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। दिव्या ने कथित तौर पर अपने करीबियों से अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। पुलिस अब इन सभी घटनाक्रमों को जोड़कर मामले की जांच कर रही

है। WhatsApp स्टेटस से बढ़ा

रहस्यपत्नी की हत्या के बाद मानस के कथित WhatsApp स्टेटस ने भी मामले को और गंभीर बना दिया। रिपोर्टों के अनुसार, उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए अपनी बहन और खुद को भी मारने की बात लिखी थी। पुलिस इस स्टेटस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रह

ी है। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे की वास्तविक वजह, हथियारों के इस्तेमाल और घटना से पहले की पूरी गतिविधियों की जांच कर रही है। इस घटना में पत्नी और बहन समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

Bheem Maurya
Bheem Maurya
संपादक (Editor in Chief) · City News 24
भीम मौर्य City News 24 के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं। बहराइच और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी ख़बरों से लेकर देश-दुनिया तक — हक़ की आवाज़ उठाना ही उनका मिशन है।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें