ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध3 मिनट पढ़ें

पुलिस ने बगिया में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा,निशानदेही पर नहर किनारे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बगिया में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा,निशानदेही पर नहर किनारे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार — अपराध | City News 24

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचौली गांव में रविवार को नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग राम लखन पासी पुत्र चेतऊ की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया।पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई थी।मामले में पुलिस ने गांव निवासी शिवम उर्फ पुष्पेंद्र पासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटना के समय पहनी गई खून के धब्बों वाली शर्ट भी बरामद की गई है।बताया जाता है कि राम लखन पासी नहर किनारे झोपड़ी में अकेले रहते थे।वह पास में स्थित हनुमान मंदिर में सेवादारी भी करते थे।रविवार को झोपड़ी में उनका शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुमार पुलिस टीम,फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।डॉग स्क्वॉड की मदद से भी घटना से जुड़े सुराग तलाशे गए।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।मामले में मृतक के भाई राम जियावन पुत्र चेतऊ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं।एसओजी और सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया।सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी के अनुसार,जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी शिवम उर्फ पुष्पेंद्र पासी पुत्र स्व. राम विलास उर्फ पुतानी पासी गांव के पास स्थित बगिया में मौजूद है।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नहर किनारे फेंकी गई कुल्हाड़ी बरामद की।पुलिस का कहना है कि इसी कुल्हाड़ी से राम लखन के सिर पर वार किया गया था।इसके अलावा घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई शर्ट भी बरामद हुई,जिस पर खून के धब्बे पाए गए हैं।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राम लखन जादू-टोना और झाड़-फूंक करता था।आरोपी का आरोप था कि इसी वजह से कुछ वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी।इसी बात को लेकर उसके मन में राम लखन के प्रति नाराजगी थी।पुलिस के अनुसार घटना से एक दिन पहले शनिवार शाम को भी दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था।आरोप है कि इसी विवाद और प्रतिशोध के चलते शिवम ने राम लखन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि मृतक राम लखन भी नशे का आदी था।फिलहाल पुलिस ने बरामद साक्ष्यों और आरोपी के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना के खुलासे के बाद नहर किनारे झोपड़ी में बुजुर्ग की मौत को लेकर उठ रहे सवालों पर फिलहाल विराम लगा है।हालांकि हत्या के मामले में बरामद साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें