ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
24 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
टेक्नोलॉजी2 मिनट पढ़ें

एआई अवसरों का नया द्वार, जरूरत है जागरुकता और संतुलित उपयोग की - अमित कुमार

एआई अवसरों का नया द्वार, जरूरत है जागरुकता और संतुलित उपयोग की - अमित कुमार
एआई अवसरों का नया द्वार, जरूरत है जागरुकता और संतुलित उपयोग की - अमित कुमार — टेक्नोलॉजी | City News 24

रायबरेली में एआई अवसरों काभारत विकास परिषद के तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर के रायबरेली क्लब में आयोजित परिचर्चा का मुख्य विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस—अवसर और चुनौतियां” रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्निल पांडेय एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अमित कुमार रहे। परिषद के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने किया। परिषद की महिला अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने संस्कृत सप्ताह में सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सचिव प्रभात श्रीवास्तव ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई ने भारत विकास परिषद की स्थापना एवं उसकी उपलब्धियों की जानकारी दी। संस्कृति सप्ताह की संयोजिका कंचन श्रीवास्तव ने सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का परिचय डा. चम्पा श्रीवास्तव एवं मुख्य वक्ता का परिचय राकेश कक्कड़ ने दिया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्निल पांडेय ने एआई को लेकर समाज में व्याप्त विभिन्न भ्रांतियों और आशंकाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीक को भय की दृष्टि से देखने के बजाय उसके सकारात्मक पक्ष को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एआई का विवेकपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग मानव जीवन को अधिक सरल, प्रभावी और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अमित कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि एआई से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह मानव की क्षमता का विकल्प नहीं, बल्कि उसे और अधिक प्रभावी बनाने वाला आधुनिक साधन है। इसके संतुलित, सतर्क और सकारात्मक उपयोग से शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, प्रशासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने एआई के उपयोग के साथ सावधानी, जागरूकता और नैतिक जिम्मेदारी को भी आवश्यक बताया। सह संयोजिका मधु कक्कड़ ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग करने वाले सीमा श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, गजानन खुबेले, प्रदीप पांडेय एवं निशा सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सप्ताह के सह संयोजक विवेक सिंह, अम्बरीष अग्रवाल, डा. आर. बी. श्रीवास्तव, वी. के. अग्निहोत्री, डॉ. बरखा भारती, के. के. श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, ममता अग्रवाल, शशि अग्निहोत्री, निशा सिंह, किरन मिश्रा, विजय सिंह, पवन श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शिव कुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, कमलेश चन्द्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र शर्मा, विनोद दुबे, मंगलेश श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, रवीन्द्र नाथ हरी, अतुल रुपेनवार, वीना श्रीवास्तव, दिवाकर द्विवेदी, अजय त्रिवेदी, सत्येंद्र सिंह, उषा त्रिवेदी, नीरज सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, स्नेहलता श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें