ग्राम निर्धना में भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रशासनिक आश्वासन पर स्थगित

ग्राम निर्धना में पानी की निकासी की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा ब्लॉक अध्यक्ष, चरथावल अंकित मलिक के नेतृत्व में चल रहा धरना प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, पटवारी एवं कानूनगो ने आश्वासन दिया कि जब तक पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान में बने नाले से ही पानी की निकासी जारी रहेगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी पक्ष द्वारा पानी की निकासी को बंद करने या बाधित करने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद धरना फिलहाल स्थगित किया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रामीणों की समस्या के स्थायी समाधान तक अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। धरने में उपस्थित मोनू प्रधान बॉबी त्यागी इंतज़ार त्यागी राजीव चौधरी और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद ✊ चौधरी साहब जिंदाबाद ✊ आपका अपना युवा ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल....अंकित मलिक

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण








