ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
23 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बदायूं:ब्लैकआउट मॉकड्रिल का सफल आयोजन, परखी गयीं आपातकालीन तैयारियाँ

बदायूं:ब्लैकआउट मॉकड्रिल का सफल आयोजन, परखी गयीं आपातकालीन तैयारियाँ
बदायूं:ब्लैकआउट मॉकड्रिल का सफल आयोजन, परखी गयीं आपातकालीन तैयारियाँ — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

22 नवम्बर। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद बदायूँ में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशों के क्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, अग्निशमन, विद्युत, आपदा मित्रों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैकआउट की प्रक्रिया, संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण एवं प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस, मेडिकल टीम एवं अग्निशमन विभाग की तत्परता भी परखी गई। आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के लिए विभागीय तैयारियों का परीक्षण किया गया। नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की कार्यक्षमता, तत्परता एवं आपसी समन्वय को परखना तथा आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा, जिससे वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध ढंग से संचालित किए जा सकें।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें