ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

भोजपुर बाजार में झुल्लन और चौहान स्वीट हाउस पर औचक कार्रवाई,चमचम,पनीर,छेना व खोया के लिए नमूने

भोजपुर बाजार में झुल्लन और चौहान स्वीट हाउस पर औचक कार्रवाई,चमचम,पनीर,छेना व खोया के लिए नमूने
भोजपुर बाजार में झुल्लन और चौहान स्वीट हाउस पर औचक कार्रवाई,चमचम,पनीर,छेना व खोया के लिए नमूने — अपराध | City News 24

रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भोजपुर बाजार में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने झुल्लन स्वीट हाउस और चौहान स्वीट हाउस का औचक निरीक्षण किया।कार्रवाई के दौरान मानव उपभोग के अनुपयुक्त पाए गए बड़ी मात्रा में मिठाई और खोया को मौके पर ही नष्ट कराया गया।झुल्लन स्वीट हाउस से चमचम,छेना और पनीर के नमूने लिए गए।जांच के दौरान करीब 150 किलो चमचम मिठाई मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर नष्ट कराई गई।इसकी अनुमानित कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई गई है।इसी तरह चौहान स्वीट हाउस से खोया और छेना मिठाई के नमूने लिए गए।यहां करीब 75 किलो खोया,जिसकी कीमत 26,250 रुपये तथा 25 किलो छेना,जिसकी कीमत छह हजार रुपये बताई गई,अनुपयुक्त पाए जाने पर मौके पर नष्ट कराया गया।दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ सुधार नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई है।कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह,उदय राज मौर्य और सुमांशु सचान शामिल रहे।विभागीय कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।हालांकि,त्योहारों के समय होने वाली ऐसी कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच केवल त्योहारों के आसपास ही नहीं,बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से होनी चाहिए।आरोप है कि क्षेत्र में मिलावट का खेल लंबे समय से चलता है,लेकिन जिम्मेदारों की नियमित निगरानी न होने से कार्रवाई अक्सर औपचारिकता तक सिमट जाती है।ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर बाजार में बिक रही मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें