ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
4 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
भारतदुनियाराजनीतिकारोबारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनलाइफस्टाइलसेहतशिक्षाऑटोअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीभारतभारतदुनियादुनियाराजनीतिराजनीतिकारोबारकारोबारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनलाइफस्टाइललाइफस्टाइलसेहतसेहतशिक्षाशिक्षाऑटोऑटोअपराधअपराध
अपराध2 मिनट पढ़ें

हाजीपुर में दिव्यांग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के हाजीपुर में एक दिव्यांग की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

हाजीपुर में दिव्यांग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के हाजीपुर में एक दिव्यांग की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। — अपराध | City News 24

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में सराय थाना क्षेत्र के प्रबोधि नरेंद्र गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक दिव्यांग व्यक्ति की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फूस के घर में सो रहे थे मृतक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के प्रबोधि नरेंद्र गांव निवासी शंकर सिंह के रूप में हुई है, जो दिव्यांग थे। बताया गया कि शनिवार की रात वे रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने घर के बगल में स्थित एक फूस के मकान में सोने के लिए गए थे। अगली सुबह काफी देर तक जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले और कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनके भाई उन्हें देखने के लिए कमरे में पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई शंकर सिंह का गला रेता हुआ था और उनकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि और स्थिति मृतक के परिवार के बारे में जानकारी मिली है कि वे कुल पांच भाई थे। इनमें से एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि अब तीन भाई जीवित हैं। मृतक शंकर सिंह अविवाहित थे। दिव्यांग होने के कारण वे घर के समीप बने अलग फूस के मकान में अकेले रहते थे और अपना जीवनयापन कर रहे थे। किसी से उनकी कोई पुरानी दुश्मनी थी या नहीं, इस मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी मौके पर पहुंचे आला अधिकारी और एफएसएल टीम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सराय थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल और एफएसएल की विशेष टीम भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। फूस के घर के अंदर और आसपास से फिंगरप्रिंट तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं ताकि हत्यारों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने में कितने अपराधी शामिल थे और वे किस रास्ते से आए और गए थे। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

इससे पहले गया में प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने दिव्यांग पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में 4 लोग गिरफ्तार किए गए थे।(रिपोर्ट- राजा बाबू)

Sanjay pandey
Sanjay pandey
Authors · City News 24
उत्तर प्रदेश बहराइच 271801
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें