चंद रुपयों के लिए दोस्त बने कातिल, विमलेश की हत्या कर नदी में फेंका शव

एटा। दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना में मामूली उधारी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, रुपये वापस न मिलने से नाराज दो दोस्तों ने विमलेश की हत्या की साजिश रची। उसे शराब पिलाने के बहाने बुलाया और धुमरी स्थित काली नदी पुल के पास टायर लीवर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद शव को बोरे में बंद कर काली नदी में फेंक दिया। रविवार को एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने प्रेसवार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन में अलीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहित और अजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर काली नदी से विमलेश का शव बरामद किया। हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, टायर लीवर और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उधारी के रुपये वापस न मिलने की नाराजगी ही हत्या की वजह बनी। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोस्ती पर भरोसा करने वाले विमलेश को क्या पता था कि चंद रुपयों का विवाद उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

बहू ने अपने ही घर में की आभूषणों की चोरी पुलिस जांच में हुआ खुलासा

देवास में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2800 किलो महुआ लाहन और 38 लीटर अवैध शराब जब्त







