दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी दंपत्ती समेत तीन घायल

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना नईया नाला पुल के पास करीब रात 2 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्कॉर्पियो सवार दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित ख़बरें











