उचित दर विक्रेताओं ने लाभांश वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

बहराइच 01 सितम्बर। मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को रू. 90.00 प्रति कुण्टल से बढ़ाकर रू. 125.00 प्रति कुण्टल मार्जिन मनी किये जाने के ऐतिहासिक निर्णय से गदगद जनपद के उचित दर विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में रू. 35.00 प्रति कुन्टल की गई वृद्धि के लिए मा. मुख्यमंत्री जी को हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन पत्र अपर जिलाधिकारी अमित कुमार को सौंपा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा मा. खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय का उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए लाभांश में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। उचित दर विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मा. मुख्यमंत्री जी एवं मा. खाद्य एवं रसद मंत्री जी के मार्गदर्शन में उचित दर विक्रेताओं के हित में आगे भी सकारात्मक निर्णय लिये जाते रहेंगे। इस अवसर पर जिला पूर्ति नरेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे।











