ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
6 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

सुलगांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश,थाना हरनगांव में सौंपा आवेदन, कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी

सुलगांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश,थाना हरनगांव में सौंपा आवेदन, कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी
सुलगांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश,थाना हरनगांव में सौंपा आवेदन, कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

खातेगांव/देवास। ग्राम खड़ियापुर (सुलगांव) में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर थाना हरनगांव पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम आवेदन सौंपा और गांव में कथित रूप से हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

महिलाओं ने आवेदन में आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोगों द्वारा घरों से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। शराब आसानी से उपलब्ध होने के कारण गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि शराब के नशे में लोग घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं, जिसके चलते आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बनी रहती है।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि शराब खरीदने के लिए कुछ लोग अपने घर का अनाज तक बेच रहे हैं। इसके चलते कई परिवारों में आर्थिक परेशानी के साथ-साथ विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शिकायत के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण महिलाएं आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगी।

महिलाओं ने प्रशासन से गांव का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने और अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें