ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

हरदोई राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उत्कृष्ट गौशाला संचालक सम्मानित सीडिओ ने बांटे प्रशस्ति पत्र

हरदोई राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उत्कृष्ट गौशाला संचालक सम्मानित सीडिओ ने बांटे प्रशस्ति पत्र
हरदोई राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उत्कृष्ट गौशाला संचालक सम्मानित सीडिओ ने बांटे प्रशस्ति पत्र — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

विकास भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, 16 गौशालाओं के संचालकों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित; सर्दी से गोवंश के बचाव के लिए तिरपाल और पराली की व्यवस्था के निर्देश

हरदोई राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने की। इस दौरान गोवंश संरक्षण और गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन में सराहनीय कार्य करने वाले संचालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं नामित नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह की उपस्थिति में किया। इस मौके पर जनपद की पांच उत्कृष्ट गौशालाओं अमिरता, भौरापुर, बावन, ममरेजपुर और गरुसंडा के संचालकों सहित कुल 16 गौशाला संचालकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने आगामी शीत ऋतु को देखते हुए सभी गौशाला संचालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड से गोवंश की सुरक्षा के लिए सभी गोवंश आश्रय स्थलों में पहले से ही तिरपाल और पराली के बिछावन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे निराश्रित गोवंश को सर्दी से बचाया जा सके। उन्होंने गौशाला संचालकों से इसी सेवा भाव और जिम्मेदारी के साथ गोवंश संरक्षण का कार्य जारी रखने की अपील की। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने पशुपालकों और गौशाला संचालकों को विभागीय योजनाओं तथा गोवंश संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के अन्य उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें