ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
6 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर सील की कार्रवाई, दूध-पनीर और मावे के लिए नमूने

दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर सील की कार्रवाई, दूध-पनीर और मावे के लिए नमूने
दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर सील की कार्रवाई, दूध-पनीर और मावे के लिए नमूने — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

देवास। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त दलों ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।

बागली में दूध डेयरी सील: नायब तहसीलदार बागली श्री रवि शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त दल ने दूध में मिलावट संबंधी शिकायत की जांच के लिए बागली स्थित राधे कृष्णा दूध डेयरी का निरीक्षण किया। दल ने यहां से दूध और पनीर के नमूने लिए। साथ ही नियमानुसार प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की गई।

हाटपीपल्या में भी कार्रवाई: तहसीलदार हाटपीपल्या के नेतृत्व में संयुक्त दल ने क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। श्री पटेल स्वीट्स एंड डेयरी से मिल्क केक, दूध और पनीर के नमूने लिए गए। वहीं राजस्थान स्वीट्स एंड नमकीन कारखाना, चन्द्रवाल कॉलोनी से मीठे मावे का नमूना लिया गया।

निरीक्षण के दौरान राजस्थान स्वीट्स एंड नमकीन कारखाने के पास वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके चलते कारखाने को सील कर दिया गया।

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें