ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

संत ऋतेश्वर पहुंचे रायबरेली कैबिनेट मंत्री डा.मनोज कुमार पांडेय ने आवास पर किया स्वागत

संत ऋतेश्वर पहुंचे रायबरेली कैबिनेट मंत्री डा.मनोज कुमार पांडेय ने आवास पर किया स्वागत
संत ऋतेश्वर पहुंचे रायबरेली कैबिनेट मंत्री डा.मनोज कुमार पांडेय ने आवास पर किया स्वागत — राजनीति | City News 24

रायबरेली में आज आध्यात्मिक और राजनीतिक माहौल एक साथ देखने को मिला। प्रसिद्ध संत ऋतेश्वर महाराज रायबरेली पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री डा.मनोज कुमार पांडेय ने अपने आवास पर उनका भव्य स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पांडेय ने अपने निजी आवास पर संत श्री ऋतेश्वर महाराज का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। दोनों के बीच आध्यात्मिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात को सियासी गलियारों में भी काफी अहम माना जा रहा है। संत ऋतेश्वर ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा चलाए जा रहे गौ संरक्षण अभियान का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गाय सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था का आधार है। गौ माता की रक्षा के लिए जो भी अभियान चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है और सभी संत समाज को इसमें एकजुट होना चाहिए। सरकार को भी इस दिशा में और कठोर कानून बनाने चाहिए। वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी AI वीडियो बनाए जाने के मामले पर संत रितेश्वर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी मुख्यमंत्री या संत की छवि को AI के जरिए खराब करना सनातन संस्कृति का अपमान है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को नसीहत दी कि तकनीक का इस्तेमाल समाज को जोड़ने के लिए करें, तोड़ने के लिए नहीं। AI का सकारात्मक इस्तेमाल होना चाहिए, नकारात्मक नहीं। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले पर भी संत ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में जो त्वरित कार्रवाई की है, उसका हम स्वागत करते हैं। भगवान के दरबार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। जब मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था एक अनुशासित सैन्य अधिकारी के हाथ में होगी तो निश्चित ही पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों बढ़ेगी। यह राम राज्य की ओर एक बड़ा कदम है। कुल मिलाकर संत रितेश्वर का रायबरेली दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ उन्होंने सनातन और गौ रक्षा की बात की, तो दूसरी तरफ मौजूदा सियासत को आईना दिखाते हुए मर्यादा में रहकर राजनीति करने की सलाह भी दी।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें