ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बदायूं:ग्राम कौआ नगला में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक,

बदायूं:ग्राम कौआ नगला में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक,
बदायूं:ग्राम कौआ नगला में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक, — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

विकास खंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाने और जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।अभियान के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।विशेष रूप से बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी (OTP), एटीएम पिन, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, यूपीआई पिन और पासवर्ड न बताएं। बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले अज्ञात लोगों से सावधान रहें। बैंक या कोई भी सरकारी संस्था फोन पर ओटीपी और यूपीआई पिन नहीं मांगती है। इसके अलावा किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, फर्जी केवाईसी अपडेट और इनाम जीतने वाले संदेशों से बचें। मोबाइल में अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड न करें और स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से किसी को अपने मोबाइल का नियंत्रण न दें।

ग्रामीणों को बताया गया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना और उनकी मेहनत की कमाई को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखना रहा।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें