ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
8 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

खमरिया मे फर्राटा पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम, घर में पसरा मातम

खमरिया मे  फर्राटा पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम, घर में पसरा मातम
खमरिया मे फर्राटा पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम, घर में पसरा मातम — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

फर्राटा पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम, घर में पसरा मातम खमरिया-भदोही। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 8 मनोरवीर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर में फर्राटा पंखा लगाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय कैलाशनाथ गौड़ पुत्र कुलबुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि कैलाशनाथ गौड़ अपने घर में फर्राटा पंखा लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते और उन्हें बचाने के लिए प्रयास करते, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। बताया गया कि कैलाशनाथ गौड़ जन्म से ही अपने ननिहाल खमरिया में स्वर्गीय भोलाशंकर के यहां रहते थे। वह लंबे समय से खमरिया में ही रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। चार पुत्रियों में से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि परिवार की जिम्मेदारियां अभी भी उनके साथ जुड़ी हुई थीं। मृतक का बड़ा पुत्र दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर एक निजी कंपनी में कार्य करता है, जबकि छोटा पुत्र खमरिया में ही रहकर काम करता है। पिता की अचानक हुई मौत की खबर से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। एक सामान्य घरेलू कार्य के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद मोहल्ले में भी मातम का माहौल बना हुआ है।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें