ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
13 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

नई जिंदगी के सपने पांच महीने में टूटे, नीलगाय ने छीन लिया निर्दोष

नई जिंदगी के सपने पांच महीने में टूटे, नीलगाय ने छीन लिया निर्दोष
नई जिंदगी के सपने पांच महीने में टूटे, नीलगाय ने छीन लिया निर्दोष — दुर्घटना | City News 24

अलीगंज। पांच महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां गूंजी थीं, रविवार को उसी घर में जवान बेटे की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। झकरई निवासी 25 वर्षीय निर्दोष कुमार पुत्र विनोद कुमार बाइक से खेत जा रहा था। दाउदगंज मोड़ के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई। बाइक नीलगाय से टकरा गई और निर्दोष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को सीएचसी अलीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, करीब दो महीने पहले निर्दोष की मां की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि जवान बेटे की मौत ने दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया। निर्दोष की शादी महज पांच महीने पहले हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि नीलगाय से बाइक टकराने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निर्दोष की मौत से झकरई गांव में भी शोक की लहर है। जिस घर में कुछ महीने पहले विवाह के मंगलगीत गूंजे थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें