नशा मुक्ति एकता का भव्य उद्घाटन उमड़ी भारी संख्या में जनता की भीड़

भुता क्षेत्र के ग्राम सुनहा में आयोजित नशामुक्ति राष्ट्रीय एकता दंगल का भव्य उद्घाटन वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को आपसी भाईचारे, एकता और नशामुक्त समाज का माध्यम बताया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबलों को देखने के लिए ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और दंगल का आनंद उठाया। ग्रामीणों ने बताया है कि लगभग 40 साल से यह मेला लग रहा है इस बार हमारे गांव में पहली बार मेला अध्यक्ष शनि वर्मा जी ने मेले में दंगल लगवाया है। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष अंकित उर्फ शनि वर्मा, वार्ड नंबर 53 से संभावित प्रत्याशी योगेश गंगवार शंकर सिंह श्री बालाजी स्वीट्स भुता हरिनिवास पाठक, समाजसेवी सोनू गंगवार, धनपाल सक्सेना सहित गांव एवं आसपास के अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

देवास में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी का जोश, फीडर सेंटर ने जिला हॉकी संघ को 3-2 से हराया

"कोई हद पार करेगा तो..." - श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब!









