राजनीति1 मिनट पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं ने आयोजित किया कार्यक्रम
मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीब परिवारों को वितरित किए फल एवं मिठाई

रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह सर्वोदय नगर स्थित मलिन बस्ती पहुंचे और गरीब परिवारों के बीच फल व मिठाई वितरित की। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं। वहीं सलोन विधायक अशोक कोरी समर्थकों के साथ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों व तीमारदारों का हालचाल लेकर फल वितरित किए और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें









