प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भूड़ा भदरौल बिजलीघर में मोमबत्ती जलाकर दी बधाई

बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के भूड़ा भदरौल बिजलीघर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्साह के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस दौरान बिजलीघर परिसर में मोमबत्तियां जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। मोमबत्ती जलाकर जन्मदिन का स्वागत किया गया और सभी ने मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बिजलीघर के जेई विश्वंभर, सुधीर कश्यप,टीजी 2 मौसम बाबू, अशोक यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर इस तरह का आयोजन खुशी और उत्साह का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान बिजलीघर परिसर में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उमंग कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय कौआ नगला की छात्रा लता ने हासिल किया तृतीय स्थान

दतिया रतनगढ़ माता मंदिर प्रांगण में नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन और सम्मत आधिकारियों की हुई बैठक









